500 किलो स्क्रैप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा-दीपका। दीपका पुलिस को खदान में लोहा चोरी करने वाले आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का 500 किलो स्क्रैप और घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया है।


प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।

इसी क्रम में गेवरा खदान से स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह को पकडऩे में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।

9 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर गेवरा खदान के गैस गोदाम के पास से एसईसीएल का स्क्रैप समान चोरी कर ले जाते हुए आरोपी अभिषेक भट्ट और प्रकाश देवार को पकड़ा गया एवं उनके कब्जे से चोरी किए गए स्क्रैप 500 किग्रा एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी क्रमांक सीजी-13एजे-3087 को जप्ती कर अपराध धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।