सरगुजा । जिले से हादसे की दिल दहला देने वाली खबर समाने आ रही है, यहां अंबिकापुर में कार सवार युवक और युवती की जान चले गई है। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार एनएच 43 में आज गुरुवार की सुबह टियागो कार में सवार स्कूली छात्र नेशनल हाइवे 43 में निकले थे। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर आ रहे ऑइल टैंकर से तेज रफ्त्तार कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चला रहे कुनकुरी निवासी दुष्यंत तिग्गा और ग्राम भटको निवासी पूर्णिमा एक्का की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं इस भीषण हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे काराबेल निवासी अनुज तिर्की और भटको निवासी रेनूका तिर्की हादसे के बाद कार के अंदर ही फंस गए।
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद डायल 112 टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार का गेट तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल युवक-युवती को सीएचसी शांतिपारा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अंबिकापुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
इस भीषण हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान कार की रफ्तार काफी तेज थी और कार रांग साइड में जाकर सामने से आ रहे टैंकर से जा टकराई।
हादसे के दौरान टैंकर की रफ्तार भी तेज थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त कार बतौली अंतर्गत खड़गवा निवासी शिक्षक सुखसाय पैकरा की है। कार को लेकर शिक्षक का पुत्र जयकिशन सुबह 5ः30 बजे घूमने के लिए निकला था। इसी बीच उसके साथी दुष्यंत से उसकी मुलाकात हो गयी।
दुष्यंत ने अपने साथी अनुज को कुड़ोपारा तक छोड़ने के लिए कार मांगी थी। जिसके बाद दुष्यंत कार लेकर जाने के दौरान मार्निंग वॉक पर निकले पूर्णिमा एवं रेणुका को भी अपने साथ कार में बिठा लिया।
बताया जा रहा है कि मृतक दुष्यंत और पूर्णिमा स्कूली छात्र है। पूर्णिमा अपने माता-पिता की इकलौती थी। मृतक दुष्यंत और घायल युवक युवती कक्षा 11 वीं व 12 वीं के छात्र हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में ये मृतक दुष्यंत और मृतिका पूर्णिमा एक साथ चालक सीट पर बैठे मिले।
हादसे के बाद कार का गेट खुलने से दुष्यंत बाहर की ओर लुढ़क गया था। आशंका है कि दुष्यंत अपने साथ पूर्णिमा को चालक सीट पर बैठाकर कार चलाना सीखाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ये भीषण हादसा हो गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
