कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने एनटीपीसी अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन कलेक्ट्रेट परिसर में किया। उन्होंने कोरबा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण एमएमयू को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और कहा कि इस पहल से कोरबा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा और मजबूत होगी।
मेडिकल टीम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपचार की सुविधा मिलेगी। एनटीपीसी कोरबा द्वारा नैगम समाजिक दायित्व के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य वंचितों समुदायों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।
मोबाइल मेडिकल यूनिट के शुभारंभ अवसर पर राजीव खन्ना, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी विनोद कोल्हटकर, एनटीपीसी कोरबा अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शशि शेखर, एनटीपीसी कोरबा के मानव संसाधन प्रमुख और शशांक छाजेड़, वरिष्ठ प्रबंधक, सीएसआर उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
