सौर सुजला योजना से प्रगतिशील किसान बना प्रेमसिंह
कोरबा। सौर ऊर्जा के उपयोग से कृषकों के उत्पादन क्षमता में वृद्धि के फलस्वरूप उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। सौर सुजला योजनांतर्गत रियायती दर पर किसानों को उपलब्ध हुए सोलर पंप से उन्हें सिंचाई का बेहतरीन विकल्प मिला है। जो किसानों के जीवन की आर्थिक व सामाजिक स्थिति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के दूरस्थ गांव पतुरियाडाँड़ के किसान प्रेम सिंह पैंकरा ने क्रेडा विभाग की योजना का लाभ लेकर अपने खेत मे सोलर पंप लगवाया है, जिससे उन्हें कृषि कार्य में बहुत सहूलियत मिल रही है। प्रेम सिंह ने बताया कि सोलर पंप लगने के पूर्व उनके सामने सिंचाई की बड़ी समस्या थी फसलों की सिंचाई के लिए उन्हें अस्थाई बिजली कनेक्शन के माध्यम से व्यवस्था करनी पड़ती थी।
अक्सर उनके गांव में कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी साथ ही खेतों तक बिजली लाइन नही पहुँची थी। जिससे उनके खेत में सिंचाई की कोई अन्य उपाय नहीं था। इस कारण वे बरसात के बाद चाहकर भी अन्य फसल नहीं ले पाते थे। कृषक ने कहा कि सोलर पंप छोटे किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक है। इससे सिंचाई की समस्या से छुटकारा मिला है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















