कोरबा। शहर की सीतामणी नहर मार्ग में बोलेरो की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक नहर के पास झाडिय़ों में जा गिरा। युवक तो नहर में डूबने से बच गया लेकिन उसकी बाइक नहर के पानी में समा गई।
जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी निवासी गोविंदा अपना निजी काम निपटाकर रेलवे स्टेशन नहर मार्ग से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान सीतामढ़ी वैष्णो दरबार नहर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक छिटक कर नहर किनारे झाड़ी में गिर गया वही उसकी बाइक नहर के तेज बहाव में गिर गई।
युवक ने बताया कि बोलेरो चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे ठोकर मारकर फरार हो गया। नहर किनारे बने बाउंड्री वॉल का ज्यादातर हिस्सा पानी के तेज बहाव के कारण गिर चुका है, लिहाजा बाउंड्री वॉल नहीं होने से बाइक सीधे नहर के पानी में समा गई।
घटना में बाइक सवार युवक को मामूली चोट आई है. लेकिन उसकी बाइक पानी के तेज बहाव में चले जाने से नहीं मिल पा रहा जिसकी सूचना थाना कोतवाली को दे दिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















