कोरबा ।जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर स्थित कोसगाईगढ़ को छत्तीसगढ़ में से एक गढ़ माना जाता है। यहां पहाड़ पर निर्मित दुर्ग किला में कोसगाई देवी का मंदिर है। आम तौर देवी मंदिरों में लाल ध्वज चढ़ाया जाता है। कोसगाई जिले का एक ऐसा मंदिर है, जिसमें गुंबद नहीं है। जनश्रुति के अनुसार देवी बिना छत्र छाया के रहना पसंद है। मंदिर में सफेद ध्वज का चढ़ावा होता है, इस वजह से इसे शांति का प्रतीक माना जाता है।
600 फीट ऊंचे पहाड़ के ऊपर प्रतिवर्ष चैत्र और क्वांर नवरात्र में ज्योतिकलश प्रज्वलित की जाती है। नवरात्र के शुरूआत से ही यहां भक्तों की कतार लगी हुई। प्रकृति की गोद निर्मित किला की अन्य विशेषताएं भी हैं। पहाड़ 50 फीट की ऊंचाई में स्थित भीम सेन की प्रतिमा दर्शनीय है। यह एक मात्र पहाड़ है जहां भीमसेन की प्रतिमा है। केराझरिया, तोप जंजाल, लाटा पथना दर्शनीय स्थल है।
कोसगाई गढ़ कभी अभेद किला रूप में विकससित था। पहाड़ पर चढ़ने के दो मार्ग है। इसमें एक मार्ग को भीमसेन मार्ग व दूसरे को बरहादुआरी के नाम से जाना जाता है। पहाड़ के निकट नगारा डुगु भी दर्शनीय स्थल है। यह वह स्थान है जहां युद्ध में बजाए जाने वाला नगाड़ा आज भी विद्यमान है। माना जाता है यहां पर कोसगाई शासक और आक्रमण करने वालों के बीच युद्ध हुआ था। संरक्षण के अभाव में यहां ऐतिहासित महत्व की कई मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
ऐतिहासिक के साथ प्राकृतिक रूप से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित इस पावन क्षेत्र में प्रति वर्ष क्वांर नवरात्र में ज्योति कलश प्रज्वलित किया जाता है। जहां पहाड़ पर विराजमान अन्य देवियों को दुर्गा का स्वरूप माना जाता वहीं वहीं कोसगाई को कोस यानी धन की देवी के रूप में माना जाता है। देवी की पूजा धन,एश्वर्य के साथ शांति की प्राप्ति होती। यहां तक पहुंचने कोरबा बस स्टैंड से अजगरबहार तक निजी वाहन चलती है। यहां से तीन किलोमीटर पैदल चलकर कोसगाई पहाड़ तक पहुंचा जा सकता है।
पहाड़ के दक्षिण छोर बाबा कुटी भी है। इसके निकट ही सुरहीगाय की प्रतिमा है। गोमुखी स्वरूप इस प्रतिमा के मुख से लगातार पानी की धार बह रही है। इस वजह से पहाड़ उपर श्रद्धालुओं को पानी की की कभी कमी नहीं होती। मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।
कोसगाई छुरी राजघराने की कुलदेवी है। राजघराने के सदस्य कुंवर राज्यवर्धन सिंह का कहना है देवी माता शांति का प्रतीक हैं। इसकी पूजा और आराधना से शांति की प्राप्ति होती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
