कन्या महाविद्यालय में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कोरबा। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय कोरबा एवं यूथ रेडकास/रासेयो के संयुक्त तत्वाधान में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्राओं तथा अधिकारियों-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण, सिकल सेल एवं हीमोग्लोबिन जॉच, मधुमेह जाँच, उच्च रक्तचाप जांच एवं आयुष्मान कार्ड का पंजीयन किया गया।

चिकित्सा शिविर में इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की 15 सदस्यीय टीम के द्वारा शिविर का संचालन किया गया।

शिविर में डॉ. नाग ज्योति राठौर, चिकित्सा अधिकारी, हमर क्लीनिक पथर्रीपारा एवं डॉ. काजल बारिया, चिकित्सा अधिकारी, हमर क्लीनिक 15 ब्लॉक के द्वारा समस्त छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रत्येक छात्राओं से विचार-विमर्श कर आवश्यक सावधानियां बरतने का सुझाव दिया।

शिविर में डॉ. श्रेणी दिवाकर, प्रकाश कुमार साहू, श्रीमती वर्षा सिंह तंवर के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह एवं प्राध्यापक डॉ. तारा शर्मा के द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।