कोरबा। कोरबा के विकास के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार गम्भीरता के साथ बेहद तत्परता के साथ कार्य कर रही है। लंबे समय से रुकी चांपा से कटघोरा बाईपास तक की नेशनल हाईवे की सडक़ को एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मांग पर केंद्र सरकार ने जल्द बनाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
वार्डो की गली से लेकर नेशनल हाईवे तक जल्दी बनें, बेहतर गुणवत्ता के साथ बनें यही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।
उक्त बातें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बालको नगर में आयोजित 45.15 लाख के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान कही। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने विधिवत पूजन कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इसी तरह सर्वमंगला बरमपुर में भी भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री पहुंचे। श्री देवांगन ने कहा कि वार्ड कि कोरबा पिछले कुछ वर्षों में विकास के मामले में पिछड़ गया था, बड़े कार्य तो दूर वार्डो की छोटी-छोटी जरूरतें भी पूरी नही हो पा रही थी लेकिन पिछले 8 महीने में वार्डों की हर छोटी से लेकर बड़ी जरूरतों को ध्यान में रख कर कार्य तत्काल प्रारंभ कराएं जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में पार्षद नरेंद्र देवांगन, बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक तोमर, सतेंद्र दूबे, घनश्याम पटेल, शैलेश सिंह, अनिरूद्ध चंद्रा, पार्षद तरुण राठौर, लोकेश्वर चौहान, नर्मदा लहरे, महेश्वरी गोस्वामी, हेमलता, राखी, शकुंलता ठाकुर, बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, पार्षद भानुमति जायसवाल, पदमा साहू, सुरती कुलदीप, माधव जायसवाल, वॉर्डवासी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















