सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में मासूम को मिला नया जीवन

कोरबा। कोसाबाड़ी स्थित सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में मासूम को मिला नया जीवन। घटना के संबंध में अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. शतदल नाथ ने बताया कि 6 वर्षीय बालक जो कि दीपिका निवासी है। बचपन से ही किसी बीमारी के कारण बाएं हाथ एवं बाएं पैर से अपंग है जिसके कारण बच्चा बाएं हाथ से खेलने एवं अन्य गतिविधियां करने एवं बाएं पैर चलने मैं काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

माता-पिता चिंतित थे एवं अपने स्तर पर बच्चे का इलाज कराने की कोशिश करते रहे पर उन्हें वांछित फल नहीं मिला। अंत में गांव के किसी व्यक्ति के सलाह पर बच्चे को सिद्धिविनायक हॉस्पिटल लेकर आए। डॉ. शतदल नाथ ने मरीज का परीक्षण कर पाया कि बच्चे के मांसपेशियों के जकड़न के कारण मरीज हाथ एवं पैर का परिचालन करने में असमर्थ है।

डॉ नाथ एवं उनके टीम ने हाथ में बाइसेप्स टेंडन एवं पैर में हैमस्ट्रिंग टेंडन का रिलीज करने का योजना बनाया। डॉ. नाथ एवं उनके टीम ने लगभग 2 घंटे में ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूर्ण किया और बच्चे के हाथ एवं पैर को पूर्ण रूप से सीधा किया। डॉ. नाथ ने इस सफलता का श्रेय पूरी टीम को दिया।