प्रेस क्लब में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत मानिकपुर पुलिस ने प्रेस क्लब तिलक भवन में हुई एसी पाइप चोरी के मामले को सुलझा लिया है। प्रेस क्लब का पूर्व चौकीदार ही चोरी का मास्टर माइंड निकला। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का 6 नग एसी पाइप बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी गुनसागर पिता देलाल महिलांग 45 वर्ष निवासी पौनी थाना बिलाईगढ़ ने मानिकपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 सितंबर को प्रेस क्लब में मिटिंग होने के बाद दोपहर 3 बजे के आसपास प्रेस क्लब का लाईट, एसी व दरवाजा को बंद कर वह अपने कमरा में चला गया। वह रोज की तरह प्रेस क्लब का अंदर का टेबल वगैरह को पोछा लगाता है जब कभी क्लब में प्रेस कांफेंस होता है तब एसी को चालू करता है।
25 सितंबर की सुबह 10 बजे के आसपास एसी मैकेनिक, एसी में गैस डालने के आये तब देखे कि गैस में पाईप नहीं था, जिसे 22 सितंबर के दोपहर 3 बजे से 25 सितंबर के सुबह 10 बजे के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रेस क्लब की दीवाल को फांद कर अंदर प्रवेश कर कुल 6 नग पाईप कीमती करीबन 18000 रूपये को चोरी कर लिया है।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शनानुसार में मानिकपुर चौकी पुलिस चौकी ने तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूचना तंत्र के सहयोग से आरोपी नरेन्द्र अग्रवाल उर्फ गुड्डा पिता रामादीन 65 वर्ष निवासी बजरंग बली मंदिर के पास गुरूघासीदास चौक (पूर्व चौकीदार प्रेस क्लब) व राजू केंवट पिता बहरता राम केंवट 33 वर्ष निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण, हाल मुकाम कांशीनगर पीपल पेड़ के पास किराये का मकान थाना सिविल लाईन रामपुर के मेमोरेण्डम कथन लेखबद्ध किया जाकर चोरी की मशरूका का 6 नग एसी पाईप को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया जाकर आरोपीयो को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एमबी पटेल व मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में एएसआई सुदामा प्रसाद पाटले, आरक्षक संजय रात्रे, संजय सिंह, गंगा राम, प्रदीप राठौर, हितेश राव, संदीप सिंह की भूमिका रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
