कोरबा।सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद कटघोरा के कार्यालय परिसर में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित 89 आवेदन प्राप्त हुए और सभी का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं मिलने से नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।
शिविर में राशन कार्ड के साथ जन्म, विवाह एवं मृत्यु प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। इसके अलावा दिव्यांगजन सहायता, पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, राष्ट्रीय परिवार सहायता, कृषि, श्रम, विद्युत, पीएम स्वनिधि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सोलर एनर्जी और आधार सेवा से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए।
विधायक ने की शिविर की सराहना
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने सेवा सेतु शिविर की सराहना करते हुए नागरिकों से ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शासन की विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, पार्षद अजय गर्ग, हरीश यादव, आत्मा नारायण पटेल, पीयूष गर्ग, अनुराग दुलानी, लखखु देवांगन सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे।
इस अवसर पर तहसीलदार सूर्य प्रकाश केशकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुद्रिका प्रसाद तिवारी,उप अभियंता अनिल कुमार राम, फराज खान, शांतिलाल मिरी, पीयूष साहू, ओमप्रकाश भारद्वाज सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















