कोरबा । उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नदी की गहराई में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक़ यह पूरा मामला उरगा थानांतर्गत देवरमाल गांव की है। मृतक का नाम सतीश पटेल था। आसपास के लोगों ने बताया कि सतीश नहाने के लिए नदी में उतरा था लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया, इसके बाद लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया जहां वह पानी में डूबा हुआ मिला।
युवक को नदी से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
