कोरबा/तुमान । तेंदूभाठा रेलवे ओवर ब्रिज कार्य स्थल से किसी अज्ञात चोर ने आठ लोहे की प्लेट (प्रत्येक 50 किलो) कर दिया। घटना की सूचना जटगा पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई। पुलिस ने धारा 309-6 बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया।
इस बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने शेष कुमार श्याम बनखेता, शेषपाल चौहान पूटवा, मोहित कुमार यादव बरबसपुर, सूरज कुमार कंवर बरबसपुर लोहे की प्लेट को बोलेरो वाहन में रख कर जा रहे थे।
इस पर पुलिस ने पीछा किया, तो बोलेरो छोड़ दो आरोपित भागने में सफल रहे, पर चार आरोपित पकड़े गए। उनके पास से वाहन समेत लोहे की प्लेट जब्त किया।
जटगा चौकी प्रभारी धनंजय सिंह ने चारों आरोपित के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल कराया। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों आरोपित की तलाश की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















