जिला मेडिकल कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया जहां उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दिए जहां पुलिस मौके पर पहुंच शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रखवाया।
बताया जा रहा है कि मृतक 27 वर्षीय काशीराम पटेल ग्राम पंडरीपानी का रहने वाला है जिला स्वास्थ्य कार्यालय में आयुष्मान विभाग में ऑपरेटर का काम करता था मंगलवार की दोपहर ऑफिस के काम से कलेक्ट्रेट बैठक में गया हुआ था जहां उसे डाटा जमा करना था और कुछ जानकारी देनी थी जहां से काम खत्म करने के बाद वह ऑफिस वापस लौट रहा था इसी दौरान जिला मेडिकल कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जहां उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर ट्रक को बीच सड़क में खड़ी कर मौके से फरार हो गया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली गई वही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है इसके अलावा ट्रक को जप्त कर सिविल लाइन थाना लाया गया है बहुत जल्द चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक काशी राम पटेल की शादी को महज दो ही साल हुए हैं। वही इस घटना की सूचना पर मृतक के दोस्त और विभाग में काम करने वाले लोग जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
