रायपुर में नशे से परेशान होकर सौतेले भाई की हत्या कर दी। नींद में सोने के दौरान उसके गले और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं बच पाया। घर वालों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दरअसल यह पुरी घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। मृतक चंदन साहू घर में नशे की हालत में अक्सर विवाद करता था। जिससे पूरा परिवार परेशान रहता था। यह बात उसके बड़े भाई डोमार साहू को पसंद नहीं थी। वह उसे अक्सर टोकता रहता था। जिसके चलते दोनों के बीच में विवाद होता रहता था। चंदन से परेशान होकर उसके बड़े भाई डोमार ने उसे मारने का प्लान बनाया और जब चंदन नींद में था, तब उस पर उसके बड़े भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इलाज के दौरान चंदन की मौत
जानकारी के अनुसार चंदन के बड़े भाई आरोपी डोमार साहू ने उसके शरीर पर लगातार शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर वार किया। इस दौरान चंदन दर्द में चीखा जिससे घर वाले नींद से जाग गए। उन्होंने चंदन को देखा तो चंदन गंभीर हालत में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद घर वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677