कोरबा । हरदी बाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक़ बलौदा मुड़ापार मेन रोड में हाइवा से बाइक सवार तीन लोग टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बाइक में सवार तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में महेंद्र केवट पिता ओम केवट (27 वर्ष) पंतोरा निवासी के सिर में गम्भीर चोट लगी है वही एक पैर टूट गया।
बताया गया कि बृजपाल पटेल पिता रामचरण पटेल उम्र (24 वर्ष),जयप्रसाद यादव पिता तुलाराम यादव (22 वर्ष) ग्राम लबदा पोड़ी निवासी मोटर साइकिल टीवीएस में धतूरा वासरी से हरदी बाजार तरफ आ रहा था। इसी बीच सामने से आ रही हाइवा के ठोकर से तीनो घायल हो गए। घटना के हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
