कोरबा । विकासखण्ड पाली अंतर्गत ग्राम हरनमुड़ी की 70 वर्षीय वृद्धा ध्वजा बाई को कुछ माह पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ लोगों से पैसे मांगने की आवश्यकता पड़ती थी। कई बार कुछ रूपए के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था।
अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर महीने खाते में 1 हजार रूपए समय पर मिल जाते हैं तो किसी के आगे रूपए के लिए हाथ फैलाने जैसी नौबत नहीं आती है। ध्वजा बाई ने बताया कि उम्र के साथ ही उन्हें कुछ भी काम करने में परेशानी है वह किसी तरह छोटे-मोटे घरेलू काम कर लेती है।
विगत माह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का आहरण किया है। इस राशि का उपयोग अपने उपचार और बीमारी के दौरान दवा, फल आदि में किया है।
महतारी वंदन योजना हम जैसी वृद्ध महिलाओं के लिए यह वरदान साबित हो रही है। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रति आभार भी प्रकट किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
