कोरबा । कोरबा निवासी जॉलजीना टोप्पो का चयन इस वर्ष फैशन अफिनिटी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
24 वर्षीय जॉलजीना मिशन रोड पटेलपारा निवासी याकूब टोप्पो की पुत्री हैं। वर्तमान में पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, भिलाई से बीएससी नर्सिंग के चौथे वर्ष की इस छात्रा ने इस मंच के माध्यम से अपने मॉडलिंग और फैशन के सपनों की ओर कदम बढ़ाया है। इस बार कोरबा जिले से सिर्फ जॉलजीना का ही चयन हुआ है, जिससे उनका नाम क्षेत्र में एक प्रमुख स्थान बना रहा है।
जॉलजीना टोप्पो को अभिनय, मॉडलिंग, मेकअप और हेयर स्टाइलिंग में गहरी रुचि है और फैशन अफिनिटी ने इस क्षेत्र में आगे बढऩे का पहला अवसर प्रदान किया है। प्रतियोगिता के आयोजक विष्णु कुजुर और ईशा मिश्रा हैं, जिनके नेतृत्व में ग्रैंड फिनाले 30 अगस्त को रायपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित किया जाएगा।
फैशन अफिनिटी के निदेशक हर्षा राजपाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता साल में एक बार आयोजित होती है और इसका चयन प्रक्रिया बेहद कठिन होती है। फैशन अफिनिटी छत्तीसगढ़ के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी प्रेजेंट में से एक है, जिसमें हर साल प्रदेश की नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं।
जॉलजीना टोप्पो का चयन उनके कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, जिससे वह निश्चित ही आने वाले समय में बड़ी सफलता हासिल करेंगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
