दिव्य ज्योति छात्रावास में ध्वजारोहण  

कोरबा। रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब कोरबा द्वारा दिव्य ज्योति रोटरी छात्रावास में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। दिव्य ज्योति छात्रावास में रोटरी क्लब कोरबा के अध्यक्ष मुकेश जैन एवं इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष बॉबी धंजल ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात मूक-बधिर दिव्यांग छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।