गन्ने की खेत में पहुंचा हाथी, डेढ़ एकड़ फसल को नुकसान

कोरबा: कोरबा वनमंडल के करतला रेंज के ग्राम छातापाठ में दल से बिछड़े एक हाथी ने बाड़ी में जमकर उत्पात मचाया। देर रात बाड़ी मे पहुचें हाथी ने डेढ़ एकड़ गन्ने के की फसल को नुकसान पहुंचाया है। अभी भी हाथी गांव के निकट नर्सरी में विचरण कर रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

सप्ताह भर पहले धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र लौट गए सात हाथी फिर वापस कुदमुरा होते हुए करतला वन परिक्षेत्र पहुंच गए हैं। छह हाथी सघन जंगल में विचरण कर रहे हैं वहीं एक हाथी को ग्राम छातापाठ के आसपास देखा जा रहा है।

शनिवार की रात हाथी ने यहां निवासरत किसान दयाराम की बाड़ी को तहस-नहस कर दिया। किसान ने बताया कि रात दो बजे हाथी उसके बाड़ी में घुसा। यहां लगाए गए गन्ना के अलावा सब्जी के फसल को नुकसान पहुंचाया है। गांव के लोगाें में भय का माहौल देखा जा रहा है।