कोरबा। कटघोरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में जनजागरूकताअभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस ने विजिट किया। यहां पर विद्यार्थियों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सडक़ों पर आवागम के दौरान क्या सावधानियांं रखनी चाहिए। निश्चित आयु के बाद ही युवा व्हीकल्स का इस्तेमाल करें और इस दौरान भी दोपहिया चलाने की स्थिति में हेलमेट जरूर लगाएं। पुलिस ने बताया कि नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का प्रावधान है और ये सबके लिए बंधनकारी हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
