कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा द्वारा एक्युपे्रशर, सुजोक, वाईब्रेशन, नेचुरल थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन 2 अगस्त से 7 अगस्त तक अग्रसेन भवन कोरबा में किया जाएगा। शिविर में थेरपिस्ट डीएटी एमडी इन (एक्यु.) मुकेश चौधरी एवं प्रकाश राकावत अपनी सेवाएं देंगे। शिविर का प्रारंभ 2 अगस्त को होगा जो शाम 4 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा।
इसी तरह 3 अगस्त से 7 अगस्त तक चिकित्सा शिविर जारी रहेगा। शिविर का समय सुबह 8 से 12 बजे एवं शाम 4 से 8 बजे रहेगा। इस चिकित्सा शिविर में घुटनों का दर्द, मोटापा, ब्लडप्रेशर, शुगर, गैस, कब्ज, सरवाइकल दर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, पुराना सर दर्द, साइटिका, आंख, कान, नाक, गले का रोग, लम्बाई बढऩा, लकवा-पैरालिसिस, मस्सा बवासीर, मानसिक तनाव, डिप्रेशन, हाथ पैरों में झुनझुनी होना आदि रोगों का इलाज बिना दवाई के द्वारा एक्यूप्रेशर सुजोक एवं वाईब्रेशन थैरेपी से किया जाएगा।
इस एक्युपे्रशर शिविर की 6 दिन की रजिट्रेशन फीस 100 रुपए एक बार लगेगी। संयोजक सतीश जालान, दीपक बजाज, मुकेश गोयल ने शिविर का लाभ लेने अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
