ड्यूटी के लिये निकले युवक की हादसे में मौत

कोरबा। जिले के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती सिंचाई कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार सिंचाई कॉलोनी रामपुर में नारायण प्रसाद जायसवाल का परिवार निवासरत है। आज सुबह उसका 26 वर्षी पुत्र तरुण जायसवाल रोज की तरह काम करने के लिए मानिकपुर गया था। सुबह लगभग 10:30 बजे मानिकपुर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, दुर्घटना में तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के लिए तरुण को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा था, रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।