बलौदाबाजार: 10 जून को बलौदा बाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर एवं वहां खड़ी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया गया। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बलवा तोड़फोड़ एवं आगजनी करने वाले आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का निर्माण कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज से की जा रही आरोपियों की पहचान:
प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पहचान कार्रवाई करते हुए सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन करने, संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन करने वाले, पत्थरबाजी करने एवं तोड़फोड़ में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है।
173 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार :
जिसके तहत पुलिस द्वारा आज दिनांक को प्रकरण में शामिल आरोपी यादराम हिरवानी को पकडा गया है। यादराम हिरवानी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी एवं शासकीय शिक्षक है। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी तिलक धृतलहरे निवासी ग्राम मूडियाडीह को भी पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में आज 28 जुलाई तक की स्थिति में बलौदा बाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 173 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपी –
- यादराम हिरवानी उम्र 55 साल निवासी ग्राम छपोरा थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
- तिलक धृतलहरे उम्र 23 साल निवासी ग्राम मुडियाडीह थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















