पेयजल संकट को लेकर कर्मियों ने खोला मोर्चा, गेवरा मुख्यालय का घेराव, कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी

कोरबा एशिया का सबसे बड़े कोयला खदान गेवरा परियोजना में एसईसीएल कर्मिचारियो ने एसईसीएल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है श्रमिक नेताओं के नेतृत्व में सभी लोग एसईसीएल के गेवरा मुख्यालय पहुंचे जहां उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।

कोयला मजदूर सभा एच एम एस कर्मचारियों ने सोमवार की दोपहर गेवरा मुख्यालय का घेराव कर दिया। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव के नेतृत्व में में गेवरा एरिया कार्यालय का घेराव कर दिया। और लोगों ने कहा जब तक मांगी पूरी नहीं होगी यह प्रदर्शन आगे जारी रहेगा। लोगों की मांग है कि एसईसीएल के कर्मचारी काफी लंबे समय से जल आपूर्ति को लेकर परेशान है इसे लेकर कई बार पत्राचार किया जा चुका है लेकिन उसके बावजूद भी प्रबंधन अपनी हरकतों से बात नहीं आ रहा है मजबूर होकर उन्हें गेवरा मुख्यालय का घेराव करना पड़ा।

यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव ने बताया कि गेवरा के कई कॉलोनी में जल की आपूर्ति नहीं हो रही है इसकी लिखित शिकायत कई बार संबंधित विभाग से और अधिकारियों से भी की जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी ध्यान नहीं दे जा रहा है। बी टाइप,एमडी के कई कॉलोनी में पानी आ ही नहीं रहा है जिसके चलते घर की महिलाएं और बच्चे परेशान हैं।

जहां उत्पादन के मामले में तो सबसे आगे है किंतु यहां मूलभूत सुविधाओं को लेकर कर्मचारी परिवार हमेशा परेशान रहता है आए दिन कालोनी में पेयजल की समस्या को लेकर महिलाओ को जूझना पड़ता है। पिछले कई महीनों से पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो रही है कर्मचारी आवासों में तीन-चार दिन में एक बार ही पानी आता है जिसको लेकर महिलाओं में प्रबंधन के नाराजगी है।