कोरबा । भारी वर्षा से कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत खैराडुबान और पोड़ी गांव में बने बाढ़ की स्थिति के पश्चात् कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पाली एसडीएम तथा तहसीलदारों, एसडीआरएफ की उपस्थिति में बाढ़ में फंसे 9 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला। ग्रामीणों को तेज बहाव वाले स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन द्वारा बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया गया कि पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खारून व अन्य नदी-नालों में व्यापक जल भराव के कारण खैरा डुबान नदी में एकाएक जलस्तर बढ़ गया और वहां काम कर रहे ग्रामीण मजदूरों के साथ-साथ मछली मारने के लिए गए कुल नौ लोग फंस गए। 24-25 जुलाई की रात के वक्त घटी इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अमला अलर्ट हो गया। काफी मशक्कत कर इन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
