तंवर समाज ने किया पौधारोपण

कोरबा । गुरूपूर्णिमा के अवसर पर तंवर समाज के अध्यक्ष कुंवर राजवर्धन सिंह के मार्गदर्शन में तंवर कल्याण समिति द्वारा ग्राम लाटा में पौधारोपण किया गया। वार्ड पार्षद रोपा तिर्की के मुख्य आतिथ्य व तंवर समाज के पूर्व अध्यक्ष लोकेश्वर सिंह के विशिष्ट आतिथ्य एवं अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


मुख्य अतिथि श्री तिर्की ने कहा कि किसी भी संगठन या समिति द्वारा समाजहित में किया गया कार्य महान होता है। वृक्षारोपण कर वातावरण को संरक्षित करने का प्रयास किया गया है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष कम से कम एक पेड़ लगाकर उसके बड़े होने तक देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण एवं मानव जीवन के लिए पेड़ कार्बन-डाईआक्साइड को फिल्टर कर शुद्ध आक्सीजन प्रदान करते है। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार सिंह, व्याख्याता एवं मनोहर प्रताप सिंह प्राचार्य द्वारा किया गया।