कोरबा । सावन माह के पहले सोमवार को जिले भर के शिवालय हर-हर बम-बम भोले के जयघोष गुंजायमान हुए। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, घी, शहद और शर्करा द्वारा अभिषेक किया गया। लंबे अरसे बाद सावन के महीने की सोमवार से शुरुआत हुई है। सावन के महीने में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए विशेष माना जाता है। शिवालयों में महिला, पुरुष, बच्चे, सभी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आए।
सावन सोमवार के अवसर पर प्रसिद्ध शिवालयों, ग्राम कनकी स्थित कनकेश्वरधाम, पाली के ऐतिहासिक शिव मंदिर में मेला लगा हुआ है। यहां सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। कांवरियां संघ के द्वारा ग्राम कनकी में विशेष व्यवस्थाएं कांवरियों के लिए की गई है जो प्रत्येक सोमवार को रहेगी। इनके अलावा शहर के गौरीशंकर मंदिर, रामजानकी मंदिर स्थित शिवालय, पुरानी बस्ती, एसईसीएल शिव मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, कपिलेश्वरनाथ मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्त उमड़े रहे।

दर्री रोड में कुली और हमालों के द्वारा इस बार भी रेत से शिवलिंग का निर्माण कर पूजा-अर्चना की जा रही है। इनकी आराधना देखते ही बनती है और लोगों के लिए आस्था का केन्द्र बनती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















