स्वास्थ्य विभाग ने नकिया ,विमलता एवम पेंडीडीह में लगाया स्वास्थ्य शिविर

जिले में फैली महामारी से स्वास्थ्य विभाग सजग: वनाचल क्षेत्र में बीएमओ का सघन दौरा

कोरबा । महामारी को देखते हुए तथा इस महामारी के समय में किसी भी परिवार में जनहानि तथा लोगों को उल्टी दस्त तथा मलेरिया जैसे बीमारियो से बचाने के ध्येय से तथा स्वास्थ्य विभाग की संपूर्ण तैयारियो की जमीनी हकीकत को स्वयं परखने के लिए कोरबा विकास खंड के खंड चिकित्सा अधिकारी डा.दीपक राज के द्वारा गुरूवार को सरहदी क्षेत्र नकिया विमलता पेन्डीडीह रफ्ता का भ्रमण कर वहां आयोजित किये जा रहे स्वास्थ्य शिविर का मुआयना किये तथा अपने मातहत अधिकारियो और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

डा.राज द्वारा सेक्टर प्रभारी डा बी.डी..नायक को उक्त सभी गांवों का एक टीम बनाकर लगातार शिविर लगाने के साथ सभी बुखार के मरीजों का मलेरिया जांच कर पोजिटिव आये मलेरिया के मरीजों को फस्ट डोज अपने सामने खिलाने की हिदायत दी गई घर घर जाकर सर्वे कर मलेरिया जांच उल्टी दस्त को समय रहते नियंत्रण कर लोगों को इस अद्यतन महामारी से निकाल कर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सजगता से करने को कहा गया ।

आज आयोजित किये गये शिविर जिसमें एक टीम डा.बी डी नायक और एल आर गौतम और दूसरी टीम डा.विवेक पटेल और मनीष के नेतृत्व में क्षेत्र की कार्यकर्ता कान्ति एक्का और सेक्टर सुपरवाइजर गोस्वामी के सहयोग से लगाया गया जिसमें कुल123 मरीजों का जांच उपचार कर साथ ही मलेरिया जांच कर आवश्यक दवाईयां दी गई।