तीन थानों के टीआई सहित एसआई व एएसआई का तबादला, 160 कर्मी भी बदले गए
कोरबा । जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने विधानसभा व लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पहली बड़ी तबादला सूची जारी कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। 22 प्रधान आरक्षकों सहित 160 आरक्षकों के भी तबादले किए गए हैं जो लंबे समय से एक ही थाना-चौकी में पदस्थ थे।
निरीक्षक दुर्गेश कुमार वर्मा थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर से थाना प्रभारी अजाक, प्रमोद डनसेना थाना बांकीमोंगरा से थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर, तेज कुमार यादव रक्षित केन्द्र से थाना बांकीमोंगरा, उप निरीक्षक विलायत हुसैन रक्षित केन्द्र से थाना पाली, सहायक उप निरीक्षक भेवन दास चेलसे थाना दर्री से थाना श्यांग, राजेश तिवारी सिवला लाईन रामपुर से थाना यातायात, रामनारायण रात्रे रक्षित केन्द्र कोरबा से यातायात, अनिल कुमार खाण्डे थाना उरगा से बांकीमोंगरा, इमरान खान सिविल लाइन रामपुर से बालको, माखनलाल पात्रे रक्षित केन्द्र से बालको, रामकृष्ण आदित्य थाना हरदीबाजार से थाना कोतवाली, रामकुमार उईके चौकी मोरगा से कोतवाली, राम कुमार पाण्डेय रक्षित केन्द्र से थाना कटघोरा, तरूण कुमार थाना यातायात से सिविल लाइन रामपुर, विमलेश्वर उरांव थाना पाली से सिविल लाइन रामपुर, नरेन्द्र सिंह राजवाड़े थाना अजाक से सिविल लाइन रामपुर, सुरेश कुमार जोगी रक्षित केन्द्र से सिविल लाइन रामपुर, कृपाशंकर दुबे थाना बांकीमोंगरा से थाना हरदीबाजार, समेदास खाण्डेकर चौकी मोरगा से थाना पाली, लक्ष्मीप्रसाद कुर्रे थाना कोतवाली से पसान, बलीराम निराला थाना उरगा से थाना पसान, परमेश्वर गुप्ता सिविल लाइन रामपुर से थाना उरगा, सन्तराम सिन्हा थाना पसान से उरगा, ई्रश्वर एक्का थाना अजाक से उरगा, सिमसोन मिंज थाना कोतवाली से थाना दर्री, ललित जायसवाल थाना सिविल लाईन रामपुर से थाना दर्री, संतोष ताण्डी थाना पसान से दर्री, भानु प्रताप कुर्रे थाना दर्री से थाना अजाक, चन्द्रशेखर वैष्णव थाना बालको से रक्षित केन्द्र कोरबा, अश्वनी निरंकारी थाना दीपका से रक्षित केन्द्र, घनश्याम सिंह राजपूत थाना यातायात से चौकी मोरगा स्थानांतरित किए गए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677