रायगढ़ : रायगढ़ वन मंडल के जुनवानी गांव में आज सुबह 5 बजे एक हाथी ने ग्रामीण पंचराम उरांव का घर तोड़ दिया। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि घर के लोग बाल-बाल बच गए।
गांव वालों के अनुसार, हाथी ने घर में रखे चावल और धान को निकाल कर खा लिया। इस घटना के पहले भी दो दिन पूर्व हाथी ने दो ग्रामीणों के घरों को निशाना बनाया था। पंचराम उरांव का घर भी दो दिन पहले रात में तोड़फोड़ का शिकार हो चुका है।
गांव में 15 हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677