कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीेएल) दीपका परियोजना के प्रभावित गांव मलगांव व अमगांव में सीआइएसएफ व त्रिपुरा राइफल्स (टीएसआर) के जवानों का मार्च कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भू- विस्थापितों की ओर से मुआवजा लेने से इंकार करने और मकान खाली नही करने के बाद उन्हें डराने- धमकाने का काम किया जा रहा है। विरोध को दबाने के लिए मार्चपास्ट कर डरा रहे हैं।
दीपका परियोजना के प्रभावित ग्राम मलगांव की परिसंपत्तियों का मुआवजा का मामला विवादित है और सुर्खियों में बना हुआ है। प्रबंधन जबरदस्ती मकान खाली कराने के लिए कई हथकंडे अपना रहा। दूसरी ओर एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में अर्जित ग्राम अमगांव के आश्रित मोहल्ला दर्राखांचा के मकानों का नापी पूर्ण किया जा चुका है, किंतु नापी का मूल्यांकन पावती देने में आनाकानी किया जा रहा है क्योंकि प्रबंधन मुआवजा में कटौती करना चाह रही है जिसका भारी विरोध से सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत अमगांव के एक मोहल्ला जोकाही डबरी के मकानों का वर्ष 2014- 15 में मूल्यांकन किया गया था। राजस्व विभाग द्वारा बेवजह अपात्र घोषित कर दिए जाने का खामियाजा भुगत रहे भू- विस्थापितों को अभी तक मुआवजा का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके खिलाफ जनवरी माह से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
यहां के 93 प्रभावितों की मुआवजा लंबित है और प्रबंधन व प्रशासन एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। उन्होंने कहा कि जोकाही तालाब का मेड़ रात के अंधेरे में काट दिया गया, इसके विरोध में ग्रामीणों ने खदान विस्तार को रोक दिया। दिन में ग्रामवासियों के विरोध के कारण मिट्टी हटाने का काम बंद हो जाता है, इसलिए रात के अंधेरे में मशीन लगाकर मिट्टी की कटाई किया जाता है।
करेंगे कलेक्टर कार्यालय का घेराव
ऊर्जाधानी भू- विस्थापित किसान कल्याण समिति ने कहा है कि गांव के मकानों से महज 15 मीटर दूरी में खनन करने और भारी विस्फोटक का उपयोग करने, डेंजर जोन में फेंसिंग कर सुरक्षित नहीं कर निवास क्षेत्र के दायरे में खनन कार्य जैसी विषयों को लेकर सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद को शिकायत करने के साथ ही कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। दुर्घटना में दिव्यांग हो गए ग्रामीण हरिश्चंद्र महिलांगे बेरोजगार होने के कारण जीवनयापन में परेशानी हो रही है।
परिवार के मकान का मुआवजा नहीं के बराबर बनाए जाने के कारण मुआवजा राशि को बढा़ने की मांग उसने की है।
विधायक पटेल आज करेंगे खनन क्षेत्र का निरीक्षण
भू-विस्तापितों की ओर से अपनी रोजगार, मुआवजा और बसाहट की समस्याओं को लेकर परेशानी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल मलगांव व अमगांव के खनन क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
