रायपुर : स्टेशन व स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है. जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. जिसमें 2 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 4 ट्रेनें बीच में रुकेगी और 4 ट्रेनें गंतव्य से पहले ही शुरू हो जाएगी.
रद्द होने वाली गाड़ियां
01- दिनांक 31 मई 2024 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा- सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
02- दिनांक 02 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेनें
01- दिनांक 16 मई से 31 मई 2024 तक हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी सुपरफास्ट मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी.
02- दिनांक 18 मई व 31 मई 2024 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी.
03- दिनांक 31 मई 2024 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी.
04- दिनांक 31 मई व 01 जून 2024 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 12106 गोंदिया-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी.
गंतव्य से पहले शुरू होने वाली ट्रेनें
1. दिनांक 01 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी.
2.दिनांक 02 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी.
3. दिनांक 01 व 02 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी.
4. दिनांक 01 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12105 सीएसएमटी-गोंदिया एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी.
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















