
न सफाई हो रही है और न ही पानी का छिडक़ाव
कोरबा। सर्वमंगला चौक से कुसमुंडा के निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर कोल डस्ट की मोटी परत जम गई है। वाहनों के दबाव से मार्ग पर धूल का गुबार उड़ रहा है। पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। वहीं अन्य वाहन चालकों के आंखों में धूल के कण जाने से वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके न तो सडक़ सफाई हो रही है और न ही पानी का छिडक़ाव हो रहा है।
एसईसीएल प्रबंधन का ध्यान कोयला लदान पर है। इस कारण निर्माणाधीन कुसमुंडा मार्ग 24 घंटे कोयला लोड भारी वाहनों का दबाव रहता है। सडक़ पर गाडिय़ां तेज रफ्तार में दौड़ रही है। गाडिय़ों को कोल डस्ट सडक़ पर गिर रही है। वहीं हाल ही में मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर मिट्टी डाला गया है। इसे भी व्यवस्थित नहीं किया गया है। मिट्टी के धूल सडक़ पर जम गई है। इस बीच भारी वाहनों के तेज रफ्तार में दौडऩे से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इससे भारी वाहनों के पीछे आ रहे दोपहिया, ऑटो, चार पहिया, बस, सिटी बस सहित अन्य वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।
सबसे अधिक दिक्कतें दोपहिया वाहनों को हो रही है। आंखों पर धूल के कण जाने से परेशानी हो रही है। चौक-चौराहे की जर्जर सडक़ और धूल की वजह से कई बार चालक वाहन का नियंत्रण संभाल नहीं पाते। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके एसईसीएल प्रबंधन न तो सडक़ की सफाई पर ध्यान दे रहा है और न ही पानी छिडक़ाव पर गंभीरता दिखाई जा रही है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।इस मार्ग से बरमपुर, कुुसमुंडा, गेवरा, दीपका, बांकीमोंगरा, हरदीबाजार सहित अन्य उप नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र से लोग देर रात तक आवाजाही करते हैं।
दो दिन पहले ही सर्वमंगला चौक से कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर दो हादसे हुए। इस दौरान भारी वाहन चालकों को चोंटे आई है। इस तरह की आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। निर्माणाधीन सडक़ मार्ग पर सर्वमंगला चौक, बरमपुर चौक और कुसमुंडा चौक के पास निर्मित सडक़ और जर्जर सडक़ की ऊंचाई अधिक है।
इस कारण कई बार वाहनों के पहिए सडक़ पर फंस रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सर्वमंगला चौक से बरमपुर चौक तक लापरवाह चालक बीच सडक़ पर भारी वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा कर रहे हैं। इससे कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इस तरह की सबसे अधिक समस्या शाम के बाद रहती है, लेकिन इन लापरवाह चालकों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
सर्वमंगला चौक से इमलीछापर मार्ग के निर्माणाधीन सडक़ पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। शाम होते ही मार्ग पर अंधेरा छा जाता है। इस बीच धूल के गुबार और अंधेरे के कारण वाहन चालकों को सडक़ दिखाई नहीं पड़ती। आवाजाही के दौरान लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677