होटल रिलैक्स इन के संचालक सतीश अग्रवाल का निधन,अंत्येष्टि कल

कोरबा। शहर के अग्रोहा मार्ग निवासी प्रतिष्ठित नागरिक एवं होटल रिलैक्स इन के संचालक सतीश अग्रवाल का सोमवार देर शाम 7:30 बजे निधन हो गया। वे स्वर्गीय ओमप्रकाश अग्रवाल के पुत्र तथा दैनिक तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल के छोटे भाई थे। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

सतीश अग्रवाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन का समाचार मिलने पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उनके निवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अग्रोहा मार्ग स्थित निवास से निकलेगी। इसके बाद स्थानीय मोती सागर पारा मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।