1947 के बाद से हर चुनाव में वोट दे रहे हैं दुर्गा ठाकुर

चरचा कालरी। देश की 18वीं लोकसभा गठन हेतु 7 मई 2024 को तीसरे चरण के मतदान में चर्चा कालरी के सबसे वरिष्ठ 106 वर्षीय बुजुर्ग सेवानिवृत्त कालरी कर्मचारी  दुर्गा ठाकुर मतदान कर हेतु बेहद उत्साहित हैं उन्होंने कहा कि उनका जन्म 1918 में हुआ इसके पश्चात देश के हर लोकसभा चुनाव में उन्होंने मतदान किया है वर्ष 1947 में आजादी मिलने के बाद 25 अक्टूबर 1951 व 28 फरवरी 1952 के बीच देश के पहले लोकसभा चुनाव संपन्न किए गए तब पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधान प्रधानमंत्री बने थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर मोदी के वर्तमान कार्यकाल तक दुर्गा ठाकुर के वोट का अहम योगदान रहा है।

अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान बिहार राज्य की कोयला खदान में उन्होंने काम किया उस समय उनके साथ बंसल साहब अधिकारी रहा करते थे जो बाद में चरचा कालरी आ गए थे और उन्होंने ही दुर्गा ठाकुर को वर्ष 1967 में बुलाकर चर्चा कालरी मैं काम में लगाया इस समय खदान में संसाधनों की बेहद कमी थी खदान के अंदर कोई काम नहीं करना चाहता था स्थानीय नागरिक खदान जाने से डरते थे ऐसी स्थिति में बाहर से बुलाकर लोगों को काम पर रखा गया चरचा कालरी की खदान से सेवा निवृत होने के पश्चात वे नगर पालिका शिवपुर चर्चा के वार्ड क्रमांक 14 में अपने भरे पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं।

चार पीढ़ी देख चुके श्री दुर्गा ठाकुर अच्छी तरह स्वस्थ हैं व चलते-फिरते हैं चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि मतदान अवश्य करना चाहिए पहले हम लोग जब वोट देते थे तब दुनिया छोटी थी और अब दुनिया बहुत बड़ी हो गई है जमाना बदल गया है हमारा देश आगे बढ़ रहा है।


भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मान महिला मोर्चा शिवपुर चर्चा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला सिंह, प्रियंका सिंह मंडल महामंत्री साक्षी सिंह जिला मंत्री शिल्पा शर्मा जिला एनजीओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष के द्वारा नगर पालिका शिवपुर चर्चा के सबसे बुजुर्ग मतदाता दुर्गा ठाकुर को पुष्प गुच्छ भेंट कर वह मिठाई खिलाकर सम्मानित किया ।

श्रीमती उर्मिला सिंह ने कहा  हम सभी के लिए बेहद गर्व का विषय है की हमें जिले के सबसे बुजुर्ग मतदाता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है भाजपा महिला मोर्चा की समस्त बहने दादा दुर्गा ठाकुर का हार्दिक अभिनंदन करती हैं 106 वर्षीय दादा दुर्गा ठाकुर कल मतदान करने जाएंगे उनसे प्रेरणा लेकर मतदान पर्व को सफल बनाने हेतु समस्त क्षेत्र वासियों से विनम्र निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्रवाद एवं राष्ट्र विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान कर सफल बनावे