रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से रूबरू होंगे। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं, शिकायतें और मांगें सुनेंगे। इस दौरान नागरिकों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री साय आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे। प्राप्त आवेदनों और शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
जनदर्शन में आम नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं के साथ विभिन्न मांगों और सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं यथोचित निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
