0 बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और स्नेह का दिया संदेश
कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 कुसमुंडा में दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस उत्साह, उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में परिवार के वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा।आयोजन के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपने बुजुर्गों के प्रति स्नेह अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य योगेश कुमार गुप्ता, प्राथमिक विभाग की प्रधानाध्यापिका सद्गुणा नायक एवं वरिष्ठ शिक्षिका आर.एस. साइमन की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन में हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक और अन्य गतिविधियों ने उपस्थित वरिष्ठजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और आत्मीयता का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रतीक्षा एवं रश्मि ने किया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
