बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित प्रतियोगिताओं में अफसाना परवीन रहीं द्वितीय; जूनियर वर्ग में मेनयुला मोहरे ने मारी बाजी
कोरबा। बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल, सीएसईबी कोरबा पूर्व में आयोजित भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी अभिव्यक्ति क्षमता और तार्किक कौशल का प्रदर्शन किया। दोनों प्रतियोगिताओं में कक्षा 12वीं के रेड हाउस के छात्र अयान खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अफसाना परवीन दोनों स्पर्धाओं में दूसरे स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में अयान खान प्रथम, अफसाना परवीन द्वितीय और कक्षा 9वीं की ब्लू हाउस की छात्रा माही जांगड़े तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यार्थियों ने बढ़ते बाल अपराध, पारिवारिक मूल्यों में गिरावट और बदलती जीवनशैली जैसे सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी अयान खान ने प्रथम और अफसाना परवीन ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि गोल्ड हाउस की जेरूशा पाल तृतीय रहीं। प्रतियोगिता का विषय दैनिक जीवन में इंटरनेट और मोबाइल का उपयोग उचित है या अनुचित रखा गया था। इस पर विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क रखे।
जूनियर वर्ग के विजेता भी हुए सम्मानित
जूनियर वर्ग में गोल्ड हाउस की मेनयुला मोहरे ने प्रथम, ग्रीन हाउस की सुमन मानिकपुरी ने द्वितीय और गोल्ड हाउस के विजय कुमार साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य वायए नाथन ने विजेताओं के नामों की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में नियमित भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे अभिव्यक्ति क्षमता, तार्किक सोच और आत्मविश्वास का विकास होता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका पी. तिवारी, ए. खानम, ए. कुमार, आरआर साहू, रविकांत, राजेश नंद, वी. मिश्रा, सतीश मोंगरे, श्रीमती नंदी, पूर्णिमा किंडो, वर्षा उरांव, राका निर्मलकर सहित विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
