कोरबा। एसईसीएल अकादमी के जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी डी. शेखर क्रिस्टोफर का बुधवार सुबह 7 बजे बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
वे पिछले करीब एक माह से ब्रेन स्ट्रोक की समस्या से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से परिजनों, मित्रों और खेल प्रेमियों में शोक की लहर है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, डी. शेखर क्रिस्टोफर के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और अन्य परिजन हैं। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। क्रिकेट से जुड़े लोगों और परिचितों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम 4 बजे मिशन स्कूल के पास स्थित मसीही कब्रिस्तान में किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















