कोरबा। कोरबा जिले में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना और अस्थायी संबद्धता के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक रामकुमार साव को रिजर्व केंद्र कोरबा से बांकीमोंगरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बांकीमोंगरा थाना प्रभारी रहे सजनि चन्द्रशेखर वैष्णव को कोतवाली भेजा गया है, जबकि कोतवाली में पदस्थ सजनि चक्रधर राठौर को बांकीमोंगरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
इन अधिकारियों-कर्मचारियों की भी बदली पदस्थापना
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, प्रभार 352 शंखधर जायसवाल को पुसके चौकी, चैतमा से उरगा थाना भेजा गया है। वहीं, प्रभार 387 रामू कुर्मी को उरगा थाने से पुसके चौकी, चैतमा पदस्थ किया गया है।
इसी तरह प्रभार 523 उपासना कुमारी को हरदीबाजार थाने से बांकीमोंगरा थाना और प्रभार 524 गिरजा जायसवाल को बांकीमोंगरा थाने से हरदीबाजार थाना स्थानांतरित किया गया है। आरक्षक 760 अशोक खरे को पाली थाने से एक माह के लिए दीपका थाना संबद्ध किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















