360 चेस एकेडमी और मारुति सेवा वेलफेयर सोसाइटी का आयोजन,विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान
कोरबा।श्रीअग्रसेन स्कूल में 25 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले के 114 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 360 चेस एकेडमी और श्री मारुति सेवा वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त आयोजन में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
ओपन बालक वर्ग में अर्जुन अग्रवाल और बालिका वर्ग में ऋषिका कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को ट्रॉफी, नगद पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों रुद्रांश राठौर और अर्चित देवांगन को विशेष ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।


ओपन वर्ग में अर्जुन और ऋषिका प्रथम
ओपन बालक वर्ग में अर्जुन अग्रवाल पहले स्थान पर रहे। उन्हें 1,500 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। शिवांश सिंह ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल कर 1,000 रुपये तथा आयुष यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 800 रुपये का पुरस्कार जीता।
निखिल सिदार चौथे, बादल प्रसाद पांचवें, अंश कुमार भारद्वाज छठे, ब्रज राज सातवें और शिवांश कुमार यादव आठवें स्थान पर रहे। इन खिलाड़ियों को क्रमशः 700, 600, 500, 400 और 400 रुपये के पुरस्कार दिए गए।
सभी को ट्रॉफी भी प्रदान की गई।
ओपन बालिका वर्ग में ऋषिका कश्यप प्रथम रहीं। उन्हें 1,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई। वैष्णवी नेताम दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अनंदी कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों को क्रमशः 700 और 500 रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।
आयु वर्गों में इन खिलाड़ियों ने बाजी मारी
अंडर-7: बालक वर्ग में सनय लोधी प्रथम, रुद्रांश राठौर द्वितीय, वागेश अग्रवाल तृतीय और अर्चित देवांगन चतुर्थ रहे। बालिका वर्ग में हितिक्षा पटेल प्रथम, अनन्या वैष्णव द्वितीय और भविषा जांगड़े तृतीय रहीं।
अंडर-9: बालक वर्ग में हृदिहान जांगड़े प्रथम, वंश कुमार द्वितीय, आर्यांश सिंह तृतीय और अपतिम दहाड़िया चतुर्थ रहे। बालिका वर्ग में श्रेष्ठा साहू प्रथम, अनैशा त्रिपाठी द्वितीय, अनिष्का वर्मा तृतीय और वैशाली सोनी चतुर्थ रहीं।
अंडर-11: बालक वर्ग में चैतन्य निर्मलकर प्रथम, श्रेयांश अरुण सिंह द्वितीय, अह्वान शर्मा तृतीय और पार्थ जैन चतुर्थ रहे। बालिका वर्ग में कुश्मिता बघेल प्रथम, हर्षिका कश्यप द्वितीय और प्रियंशी साहू तृतीय रहीं।
अंडर-13: बालक वर्ग में अद्विक साहू प्रथम, शौर्य पांडे द्वितीय और शश्वत भट्टाचार्य तृतीय रहे। बालिका वर्ग में तनुजा नेताम प्रथम, आराध्या सिंह द्वितीय और जागृति निर्मलकर तृतीय रहीं।
अंडर-15: बालक वर्ग में शब्द सोनी प्रथम, धनंजय नायक द्वितीय और अंकुश अग्रवाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आयुषी साहू ने पहला और सिद्धि सराफ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तर से राज्य स्तर तक प्रतियोगिता की तैयारी
360 चेस एकेडमी के संचालक रितेश यादव ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि भविष्य में जिला स्तर के बाद संभाग और राज्य स्तर पर भी शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है, ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें।
कार्यक्रम में श्री अग्रसेन स्कूल के प्राचार्य विक्रम पांडेय, भाजपा कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद ईश्वर पटेल और भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।
श्री मारुति सेवा वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष वीरू बाल्मीकि, सदस्य रविशंकर मांझी, सोनू साहू और मुकेश यादव सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन में भागीदारी की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















