नीम करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले कलाकार रामलीला-दशहरा मेले में होंगे शामिल, 17 अक्टूबर को फुटका पहाड़ में वॉकथान में लेंगे हिस्सा
कोरबा। नीम करौली बाबा के जीवन वृत्तांत पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ में बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य 16 अक्टूबर को कोरबा पहुंचेंगे।
नगर पालिक निगम कोरबा की ओर से आयोजित रामलीला एवं दशहरा मेले के अवसर पर वे ओपन ऑडिटोरियम मैदान में मौजूद रहेंगे। इसके अगले दिन 17 अक्टूबर को प्रकृति की गोद में स्थित फुटका पहाड़ में आयोजित वॉकथान में भी उनकी सहभागिता रहेगी।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के आमंत्रण पर कोरबा आ रहे अभिनेता के आगमन को लेकर उत्सुकता है। धार्मिक आस्था से जुड़े फिल्मी किरदार के रूप में पहचान बनाने वाले शोभिनव सत्य का यह दौरा रामलीला एवं दशहरा मेले के आकर्षण को बढ़ाएगा।
16 अक्टूबर को ओपन ऑडिटोरियम में होगा आगमन
नगर निगम की ओर से आयोजित रामलीला एवं दशहरा मेले के लिए ओपन ऑडिटोरियम मैदान में तैयारियां की जा रही हैं। इसी आयोजन के दौरान 16 अक्टूबर को अभिनेता शोभिनव सत्य कोरबा पहुंचेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
फुटका पहाड़ में वॉकथान में होंगे शामिल
17 अक्टूबर को फुटका पहाड़ के प्राकृतिक परिवेश में वॉकथान आयोजित किया जाएगा, जिसमें शोभिनव सत्य भी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन के जरिए लोगों को प्रकृति के करीब आने और सामूहिक गतिविधि में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
कोरबा प्रवास पर आ रहे अभिनेता ने भी लोगों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। रामलीला, दशहरा मेले और वॉकथान में उनकी मौजूदगी को लेकर शहरवासियों में उत्साह रहने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















