कोरबा।सेवा संकल्प अभियान के तहत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सिंघिया स्थित हाई स्कूल मैदान में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर कुल 436 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 92 आवेदनों का निराकरण किया गया, जबकि शेष 344 आवेदन संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजे गए।
शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रताप मरावी, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण मरकाम, जनपद सदस्य श्रीमती सरस्वती जायसवाल, चतुर भुवन नायक, कन्हैया चौहान तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज कुमार बंजारे की उपस्थिति में हुआ।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर ने शिविर के उद्देश्य और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे विभागवार लगाए गए स्टॉलों पर पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन अधिकारियों को दें और पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
एक ही परिसर में मिले कई विभागों के अधिकारी
शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। अतिथियों ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी तथा जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र वितरित किए। राजस्व से जुड़े प्रकरणों पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई।
कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, वन और खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, पात्रता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों तक पहुंच उपलब्ध कराने के साथ शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर देने का प्रयास किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















