शिवाय हॉस्पिटल में Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया की सेवाएं शुरू, किडनी, पथरी, प्रोस्टेट और मूत्र संबंधी रोगों के उपचार की सुविधा
कोरबा।जिले और आसपास के मरीजों के लिए यूरोलॉजी संबंधी उपचार को लेकर स्थानीय स्तर पर एक नई चिकित्सा सुविधा शुरू हुई है। न्यू बस स्टैंड, लालूराम कॉलोनी स्थित शिवाय हॉस्पिटल ने अपनी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया की सेवाएं शुरू करने की जानकारी दी है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ. बदेरिया MBBS, MS एवं MCh (Urology) योग्यताधारी यूरोलॉजिस्ट हैं। उनके माध्यम से किडनी, मूत्रवाहिनी, मूत्राशय, प्रोस्टेट तथा पुरुष प्रजनन तंत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
पथरी से प्रोस्टेट तक इलाज की सुविधा
यूरोलॉजी से संबंधित कई जटिल उपचारों के लिए मरीजों को अब तक बिलासपुर, रायपुर अथवा अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता से ऐसे मरीजों को कोरबा में ही परामर्श और उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
विशेषज्ञ परामर्श के अंतर्गत किडनी एवं मूत्रवाहिनी की पथरी, पेशाब में जलन या संक्रमण, पेशाब के प्रवाह से जुड़ी समस्याएं, मूत्राशय एवं प्रोस्टेट संबंधी रोग तथा पुरुष प्रजनन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को शामिल किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यूरोलॉजी संबंधी समस्या वाले मरीज चिकित्सकीय परामर्श के लिए अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं।संपर्क: 9458999333, 9458999444
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















