यूएन में चीफ फाइनेंस एंड बजट ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे आनंद ने साझा किए अनुभव, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान
कोरबा। कोरबा से जुड़ी प्रतिभा आनंद कुमार पाण्डेय ने संयुक्त राष्ट्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। संयुक्त राष्ट्र में चीफ फाइनेंस एंड बजट ऑफिसर के रूप में सेवाएं दे रहे आनंद पाण्डेय ने हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
आनंद पाण्डेय ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भेंट की। उनकी पेशेवर यात्रा संयुक्त राष्ट्र की इंटरनेशनल सिविल सर्विस कमीशन की चयन प्रक्रिया से शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां संभालीं।
आनंद पाण्डेय ने ऑफिस ऑफ लीगल अफेयर्स, यूनाइटेड नेशंस ज्वाइंट स्टाफ पेंशन फंड, ट्रीटी सेक्शन, फाइनेंशियल पॉलिसी सेक्शन और फाइनेंशियल रिस्क मैनेजमेंट सेक्शन में कार्य किया है। वर्तमान में वित्त एवं बजट से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
आनंद पाण्डेय कोरबा में भारत एल्युमिनियम कंपनी में लंबे समय तक शीर्ष पद पर कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हुए डीपी पाण्डेय के पुत्र हैं। वे आयुष मेडिकल संगठन के संरक्षक डॉ. रमेशचंद्र पाण्डेय के भतीजे हैं।
संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के बावजूद आनंद पाण्डेय का अपने गृह क्षेत्र और मातृभूमि से जुड़ाव बना हुआ है। उनकी पेशेवर यात्रा स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में अवसरों और निरंतर सीखने की प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत करती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















