जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

स्टाफ नर्स, ड्रेसर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सहित पदों की अनंतिम मेरिट सूची जारी; 5 और 9 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

कोरबा। जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा स्टाफ नर्स, ड्रेसर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष के पदों के लिए दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद दावा-आपत्ति निराकरण सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है।

सूची कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा करने के साथ ही कोरबा जिले की शासकीय वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। संबंधित अभ्यर्थी अनंतिम मेरिट सूची में दर्ज सभी कॉलमों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर सकते हैं।

यदि किसी अभ्यर्थी को सूची के संबंध में आपत्ति है तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ 5 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट और फार्मासिस्ट की पात्रता सूची भी जारी
इसी तरह जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं फार्मासिस्ट पदों की पात्र/अपात्र सूची भी जारी की गई है। यह सूची कार्यालयीन सूचना पटल के साथ कोरबा जिले की शासकीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

संबंधित अभ्यर्थी सूची के सभी कॉलमों का अवलोकन कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 9 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा- आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। समय-सीमा में प्राप्त आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा- आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालय के सूचना पटल तथा शासकीय वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7587859800 पर संपर्क किया जा सकता है।