‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान में बड़ी सफलता; 8 महीने में 400 से ज्यादा फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए
कोरबा। ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कोरबा पुलिस की साइबर टीम ने गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में बड़ी कामयाबी हासिल की है। CEIR पोर्टल और तकनीकी निगरानी के जरिए 110 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। इनकी अनुमानित कीमत 20 लाख 3 हजार 353 रुपए है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए तो लंबे समय बाद फोन वापस पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
बरामद मोबाइलों में एप्पल, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रेडमी, रियलमी और वनप्लस समेत कई प्रमुख कंपनियों के फोन शामिल हैं। साइबर टीम ने इन मोबाइलों की लोकेशन और इस्तेमाल की तकनीकी जानकारी के आधार पर अलग-अलग जिलों और राज्यों से ट्रेसिंग की। इनमें कई फोन ऐसे थे, जो कई महीने पहले गुम हुए थे और उनके मिलने की उम्मीद तक लोगों ने छोड़ दी थी।
8 महीने में 400 से ज्यादा मोबाइल की वापसी
साइबर थाना पुलिस के मुताबिक पिछले आठ महीनों में विशेष अभियान चलाकर 400 से अधिक गुम मोबाइल ट्रैक कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जा चुके हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के मामलों में लोगों का भरोसा बढ़ा है।
एसपी के निर्देशन में साइबर टीम की कार्रवाई
मोबाइल बरामदगी की कार्रवाई एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में हुई। एएसपी लखन पटले, एएसपी कटघोरा नीतिश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और डीएसपी रजत कुमार नाग के दिशा-निर्देशन में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइलों की तलाश की।
मोबाइल गुम हो तो CEIR पर करें ब्लॉक
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर देरी न करें। CEIR पोर्टल पर ‘Block Stolen/Lost Mobile’ विकल्प के जरिए शिकायत दर्ज कराएं।
साथ ही संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पहचान संबंधी दस्तावेज और मोबाइल खरीदी का बिल उपलब्ध कराएं, ताकि मोबाइल को ट्रेस और ब्लॉक करने की कार्रवाई की जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















