कोरबा। स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कांग्रेस अभियान चलाएगी। ग्रामीण महिला कांग्रेस की महामंत्री भुवनेश्वरी दास के नेतृत्व में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ ही बिजली, पानी और सफाई जैसी स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति भी तय की गई।
महामंत्री भुवनेश्वरी दास ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कांग्रेस को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। ग्रामीण इलाकों की अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को इससे जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी, बिजली एवं सफाई की समस्याएं बनी हुई हैं।
गर्मी के साथ बारिश के दिनों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि राज्य और केंद्र के साथ नगर में भी भाजपा की सरकार होने के बावजूद तथाकथित ट्रिपल इंजन सरकार इन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है। इन मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाया जाएगा।
भुवनेश्वरी दास ने महिलाओं को संगठन में अधिक जिम्मेदारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर संगठन का विस्तार कर पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा और अधिक से अधिक महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बैठक में ग्रामीण कांग्रेस जिला सचिव हीरालाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह राजपूत, कांग्रेस नेत्री गौरी गोस्वामी, भुवनेश्वरी सिंह और कमल सिंह राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मान भी किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















