कोरबा ।उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन, प्राधिकरण कोरबा द्वारा शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2026 के अवसर पर ‘उल्लास नवभारत साक्षरता समाज्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी और इसमें शिक्षक, विद्यार्थी, नव साक्षर एवं निरक्षर सभी वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। फॉर्म में कुल 50 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा, जिससे कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। उत्तर सबमिट करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। यदि निर्धारित समय में सबमिट नहीं किया गया तो फॉर्म स्वतः बंद हो जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शाम 5 बजे के बाद सबमिट किए गए उत्तरों की जाँच नहीं की जाएगी। साथ ही एक व्यक्ति केवल एक बार ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
यह पहल साक्षरता अभियान के तहत ज्ञान को बढ़ावा देने और समाज के हर वर्ग को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। आयोजन जिला मिशन प्राधिकरण कोरबा द्वारा किया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















